डलहौजी में मनाया गया श्री सत्य साईं बाबा का जन्म दिवस

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

श्री सत्य साईं सेवा समिति डलहौजी द्वारा श्री सत्य साईं बाबा का 97वां जन्मोत्सव श्र्धाभाव एवं सेवा भाव से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में स्थानीय बचत भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

इस सबंध में जानकारी देते हुए समिति के समन्वयक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि साईं बाबा के जन्मोत्सव के उपलक्ष में समिति द्वारा श्रद्धापूर्वक सेवाभाव से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जिसमे शुक्रवार सुबह साईं भक्तों ने अपने अपने घरों में अखंड ज्योति प्रज्वल्लित की वहीं साईं मन्दिर से प्रभात फेरी निकाली गई.

जिसके पश्चात समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अमनदीप अस्पताल पठानकोट से आए चिकित्सकों में डॉ नवजोत, डॉ पूजा वोहरा और डॉ मीर जैन द्वारा करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई वहीं मरीजों को उचित परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी दीं।

उन्होंने कहा कि सत्य साईं सेवा समिति समय -समय पर कई तरह के सेवा कार्य करता रहा है। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष अनिल चौणा, महेंद्र पूरी, कुलवंत राज लेख राज सहित समिति के कई पदाधिकारी और भक्त उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...