साहो में दुकानों को लगी आग, करोड़ों का नुकसान

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज सुबह करीबन तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित शिवा ट्रैवलर्ज़ के मालिक नरेश महाजन की दुकानों में आग लग गई । आग इतनी भयानक थी कि करोड़ों का नुकसान कर गई । आगजनी की इस घटना का पता तब चला जब नरेश महाजन दुकानों के साथ स्थित मकान में सो रहे थे ओर उनके कमरे तक धुंआ पहुंच गया ।

उन्होने तुरंत परिवार को जगाया और सब मकान से बाहर आ गये गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । आग की इस भयानक चपेट में उनकी चार दुकानों सहित मकान भी जलकर राख हो गया । उसके बाद जैसे ही खबर फैली तो साहो के आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठे हो गये और बचाव कार्य में जुट गये ।

अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई तो उनकी तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची । अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों के पांच घण्टे के अथक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया । इससे उन दुकानों और मकान को तो नहीं बचा पाये परंतु साथ में लगते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन और अन्य दुकानों को को कोई नुकसान नहीं हुआ ।

वहीं मौके पर स्थित का जायजा लेने चम्बा सदर विधायक पवन नैय्यर, कांग्रेस चम्बा सदर प्रत्याशी नीरज नैय्यर, जिला परिषद सदस्य मनोज मनु साथ में प्रशासनिक तौर पर एसडीएम चम्बा, तहसीलदार चम्बा, नायब तैहसीलदार उप-तहसील साहो भी पहुंचे उन्होने फौरी राहत भी दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...