डा राजेश के गले लग बोले भाजपा प्रत्‍याशी धवाला, धन्‍यवाद आपने नहीं कहे मुझे अपशब्‍द

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चुनाव के दौरान बेशक प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे के विरुद्ध जो मर्जी कहें किंतु चुनाव के बाद कड़वाहट धुल जाती है। ऐसा देखने में आया जिला कांगड़ा में देहरा के धंगड़ गांव में। देहरा भी इस बार के चुनाव में हाट सीट है। यहां से कांग्रेस ने डा राजेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने ज्वालामुखी के पूर्व विधायक रमेश धवाला को टिकट दिया है। इस मुकाबले को तिकोना बनाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह भी हैं।

डा राजेश ने कहा, आप बड़े हैं

मतदान के कुछ दिन बाद धंगड़ गांव में कुछ लोग किसी की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहां से कांग्रेस प्रत्याशी डा राजेश निकले तो सामने से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला भी गुजरे। दोनों ने वाहन रोक दिए। बाहर आए और हाथ मिलाने के बाद गले भी मिले।

बातचीत में रमेश धवाला ने कहा कि मैं आपका आभारी हूं कि आपने पूरे प्रचार में मेरे विरुद्ध अपशब्द नहीं कहे। …एक भी अपशब्द नहीं कहा। इस पर डा राजेश ने कहा कि आप का व्यापक अनुभव है और आप राजनीति ही नहीं, आयु में भी हमारे वरिष्ठ हैं, इसलिए मैं तो आपके पांव छूना चाहता हूं। इसके बाद रमेश ध्वाला पूरी तरह आनंदित हो गए। वहां खड़े लोगों ने भी दोनों नेताओं के इस आदन प्रदान की सराहना की।

होशियार सिंह बना रहे हैं मुकाबले को तिकोना

देहरा में पहले भाजपा ने होशियार सिंह को टिकट देने का मन बनाया था किंतु बाद में अनुराग ठाकुर के हस्तक्षेप से टिकट रमेश धवाला को मिला। कांग्रेस से विप्लव ठाकुर किसी और को टिकट देना चाहती थी पर डा राजेश शर्मा सफल रहे।

उधर, होशियार सिंह ने कांग्रेस में जाने से इन्कार किया और आजाद लड़ने का निर्णय लिया। पिछली बार होशियार सिंह यहां से आजाद उम्मीदवार के रूप में विजयी रहे थे। इस इन तीन प्रत्याशियों में से किसे जनादेश मिलता है, यह आठ दिसंबर को ही पता चलेगा। राजेश शर्मा मूलत: कांगड़ा के रहने वाले हैं और उनका एक घर देहरा जिले के बनखंडी में भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...