HRTC बस में पकड़ी चरस, 19 साल का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, 18 नवंबर – नितिश पठानियां

रामपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस में सवार एक यात्री से पुलिस ने 802 ग्राम चरस पकड़ी है। कुमारसेन पुलिस यह कामयाबी को रामपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगाए गए नाके में मिली।

गुरुवार शाम पुलिस की टीम कुमारसेन में दुर्गा माता देवी मंदिर के समीप आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रामपुर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस को भी चेकिंग के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान बस की सीट पर बैठा एक यात्री पुलिस को देख घबरा गया। उसकी घबराहट को देख पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया।

इस आधार पर पुलिस जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके बैग में 802 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपित की पहचान दीवान सिंह (19 ) निवासी बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायत ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध कुमारसेन थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...