जेबीटी प्रशिक्षुओं का धरना प्रर्दशन पांचवें दिन भी सेरी मंच पर रहा जारी

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

जेबीटी प्रशिक्षुओं का धरना प्रर्दशन पांचवें दिन भी सेरी मंच पर जारी रहा। मीडिया को संबोधित करते हुए यूनियन सदस्य सबीर खान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से हाल ही में जेबीटी टेट में बीएड डिग्री धारियों को भी पात्र माना गया है और इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो कि सीधा सीधा डी एल एड प्रशिक्षुओं के खिलाफ है।

जेबीटी टेट में बीएड को लाने से जेबीटी/डी एल एड के हक को छीना जा रहा है। एक ओर तो शिक्षा बोर्ड धर्मशाला खुद ही डीएलएड कोर्स करवा रहा है और दूसरी ओर दोगला रवैया अपनाते हुए बीएड डिग्रीधारकों को जेबीटी टेट में मान्य कर जेबीटी के अधिकारों को कुचल रहा है।

जिसके विरोध स्वरूप आज पांचवें दिन भी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान ,मंडी (DIET- District Institution of Education and Training, Mandi) के प्रशिक्षुओं सहित जिले के 4 अन्य निजी संस्थानों (जागृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करिश्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन) जेबीटी टेट में बीएड डिग्री धारियों को भी पात्र माने जाने के विरोध में सेरी मंच पर धरने प्रदर्शन को जारी रखें हुए हैं और कक्षाओं का बहिष्कार भी पूर्ण रूप से जारी है और ये तब तक जारी रहेगा जब सब इस जेबीटी विरोधी फैसले को वापिस नहीं लिया जाता।

उन्होनें शिक्षा विभाग की यू डाइस रिपोर्ट 2021-22 को आधार बनाते हुए सरकारी स्कूलों की बदहाली के आंकड़े भी सामने रखे। जिसमें स्कूलों में अध्यापकों की कमी के चलते छात्रों की कमी भी साफ झलकती नज़र आती है।

जिसके मुताबिक उन्होंने कहा कि या तो शिक्षा विभाग जेबीटी टेट से बीएड को जल्द बाहर करे और स्कूलों में रिक्त पड़े जेबीटी पदों को भरे या तो प्रदेश में चल रहे जेबीटी शिक्षण संस्थानों को ही बंद कर दे जिससे आगे चल कर किसी और प्रशिक्षु का शोषण तो ना हो। इस मसले पर यूनियन आगे भी प्रशिक्षुओं को एकजुट करते हुए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...