महाराष्ट्र की बेटी, हिमाचल की पुत्रवधू IAS मानसी सहाय ठाकुर का USA में “अम्मा पूछ दी”

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

वैसे तो युवा आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर मराठी परिवेश से हैं, लेकिन वो पुत्र वधू पहाड़ी प्रदेश “हिमाचल” की हैं। चंद रोज से आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर चर्चा में हैं।

दरअसल अमेरिका में हिमाचल की पुत्रवधू मानसी सहाय ठाकुर ने हिमाचली लोकगीत “अम्मा पुछ दी” गाकर  हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को अमेरिका की धरती पर मुखातिब करवाया। इस दौरान लाहुली वेशभूषा भी पहन रखी थी।

बता दे कि 2009 बैच की IAS अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर मुलता: महाराष्ट्र की रहने वाली है। आईएएस अधिकारी को जानने वाले यह सोचकर हैरान हैं कि वह सुरों की लड़ी को जोड़कर इतना बखूबी तरीके से लोकगीत पेश कर सकती हैं।

लाहौल स्पीति के रहने वाले आईएएस अधिकारी रोहन चंद ठाकुर से वो परिणय सूत्र में बंधी थी। हाल ही में यूएसए के बोस्टन के हार्वर्ड केनेडी स्कूल में फुल ब्राइट कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो उन्हें भी मंच से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिला।

दिलचस्प बात यह है कि आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर ने न केवल हिमाचल का लोकगीत पेश किया, बल्कि मंच पर प्रस्तुति के दौरान लाहुली चोला भी पहना हुआ था। हर दर्शक इस बात को लेकर अचंभित था कि कैसे एक युवा आईएएस अधिकारी ने खुद को हिमाचल की संस्कृति में ढाल लिया है।

उल्लेखनीय है कि मानसी के प्रति आईएएस अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने हार्वर्ड केनेडी स्कूल से 1 साल तक लोक प्रशासन के पढ़ाई की है। आईएएस अधिकारी मानसी सहाय ठाकुर के ससुर अशोक ठाकुर हिमाचल के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं, जबकि सास सरोजिनी ठाकुर अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुई।

2011 में हिमाचल के आईएएस अधिकारी रोहन ठाकुर से परिणय सूत्र में बंधी मानसी ठाकुर हमेशा ही लाहौली परिधानों को तवज्जो देती आई हैं। ऐसे भी बताया जाता है कि ससुराल में भी वो लाहौली वेशभूषा को ही पहनती हैं। उल्लेखनीय है कि मानसी सहाय ठाकुर बिलासपुर के उपायुक्त के पद की जिम्मेदारी को संभाल चुकी है।

साथ ही अलग-अलग ओहदों पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। गौरतलब है कि मानसी  सहाय ठाकुर का  “अम्मा पुछदी” लोकगीत से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में सामने आ चुका है। कुल मिलाकर वह मराठी परिवार में जन्मी, बहू ट्राइबल इलाके की बनी।

उधर, ट्विटर पर मानसी सहाय ठाकुर ने लिखा बोस्टन में फुलब्राइट कॉन्सर्ट में प्रदर्शन करके भारतीय विविधता का प्रतिनिधित्व करना शानदार अनुभव था। हिमाचली लोक गीत अम्मा पुछदी की एक झलक साझा कर रही हूं, मैंने लाहौली चोल पहन रखी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...