शरण कॉलेज की तृषा रही प्रथम

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत संचालित बीएड तृतीय सेमेस्टर (2020-22 )की परीक्षा में शरण कालेज ऑफ एजुकेशन घुरकड़ी (कांगड़ा) की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया है।

कालेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इसमें विशेष रहा कि सभी छात्राएँ बहुत ही अच्छे अक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं।

तृतीय सत्र की तृषा ने 320/350 अंक लेकर प्रथम, आवन्तिका हांडा ने 319/350 अंक लेकर द्वितीय तथा स्वाति और भारती ठाकुर ने 318/350 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है।

कॉलेज प्रबन्धक श्री एचके चाँद सैनी ने छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिवावकों को बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि बेहतर परीक्षा परिणाम देकर छात्राओं ने कॉलेज को गौरवान्वित किया है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं ।

उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...