भूस्खलन की चपेट में आए 3 मजदूर, दो की मौत, एक मलबे में दबा

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

बुधवार शाम भूस्खलन होने से दो नेपाली मजदूर की मौत हुई, जबकि एक अन्य मलबे में दब गया। जानकारी के मुताबिक जिला के धर्मपुर के साथ लगते गांव भेड़ें का खेच में निजी स्कूल का निर्माण कार्य चला हुआ था। इसी दौरान पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा आ गया और कार्य कर रहे तीन नेपाली मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस समेत स्थानीय लोग मौके पर राहत कार्य में लगे हुए हैं। जिसमें से दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि मलबे में दबे एक अन्य मजदूर को निकालने का कार्य जारी है। व्यक्तियों की पहचान खेम बहादुर (24), मोहिंदर, मन बहादुर (34) के रूप में हुई है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व उपायुक्त कृतिका कुलहरी भी मौके के लिए रवाना हुईं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...