250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 29 वर्षीय युवक की मौत, चार अन्य घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

सुंदरनगर उपमंडल की बीएसएल पुलिस थाना के तहत निहरी पुलिस चौकी के तहत पंडार क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार निहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत पंडार क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में 5 लोग सवार थे। हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत और 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिजली महादेव कुल्लू से वापस आ रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही पंडार क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए।

मृतक की पहचान 29 वर्षा गुणानंद सुपुत्र नेक चंद गांव मनोला डाकघर चुराग तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है और मनोज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक का रेफर कर दिया गया है.

वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार हादसे में एक युवक की मौत और 4 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...