केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया स्काउट एंड गाइड झंडा स्थापना दिवस

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

केंद्रीय विद्यालय नलेटी में स्काउट एंड गाइड का झंडा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या स्वाति अग्रवाल, जिला आयुक्त, गाइड विंग हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में हुई।

अनूप सिंह स्काउट मास्टर के. वि. नलेटी भारत स्काउट गाइड ग्रुप इंचार्ज ने सर्वप्रथम जिला आयुक्त,गाइड विंग, हिमाचल प्रदेश के द्वारा झंडा फहरवा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। झंडा फहराने के साथ ही झंडा गीत गया गया।

स्काउट एवं गाइड सूरज, वंशिका मिन्हास ने आज के दिवस की महिमा पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्राचार्या व जिला आयुक्त गाइड विंग, हिमाचल प्रदेश ने कहा कि 7 नवंबर 1950 को समाज सेवा के सभी संगठनों जैसे बालचर सेवा समिति, बॉयज स्काउट एसोसिएशन,हिंदुस्तान स्काउट एसोसिएशन , गर्ल गाइड इन इंडिया को विलय कर संपूर्ण भारत में एक संगठन बनाया।

जिसका नाम भारत स्काउट एंड गाइड रखा गया। तब से प्रति वर्ष संपूर्ण भारत में सात नवंबर को भारत स्काउट एंड गाइड झंडा स्थापना दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र – गान हुआ । इसके बाद स्काउट एंड गाइड व कब – बुलबुल को मिठाई वितरित की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...