ज्वाली: कालदु के मतदाता 5 किलोमीटर का सफर कर डालेंगे वोट

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके है तथा इस लोकतांत्रिक देश मे मत का प्रयोग करना हर किसी का अधिकार है। ऐसे मे मुख्य चुनाव अधिकारियों का भी कहना है कि इस बार 90 फीसदी मतदान हिमाचल में करवाया जाएगा।

वहीं ज्वाली विधानसभा की पंचायत आम्बल के गाँव कालदु के बाशिंदों का कहना है कि उनके गांव से पोलिंग बूथ 5 किलोमीटर की दूरी पर हरियाँ गांव में हैं।

ऐसे में गांव के 400 के लगभग मतदाताओं को इतनी दूर जाकर मत डालने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है जिस बजह से इस गांव के लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते।

ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग गाड़ियों में चले जाते हैं वह तो मत डाल लेते है पर जिनको गाड़ियों में नहीं ले जाया जाता वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते।

ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी ज्वाली से मांग की है कि कालदु में पोलिंग बूथ बनाया जाए ताकि लोगों को वोट डालने में कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि अगर बूथ नहीं बना सकते तो गाड़ियों का सभी वोटरों के लिए प्रावधान किया जाए। तथा भविष्य में यहां पोलिंग बूथ बनाया जाए।

निर्वाचन अधिकारी ज्वाली के बोल 

वहीं जब निर्वाचन अधिकारी ज्वाली महेंद्र प्रताप से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी बूथ नहीं बनाया जा सकता। लेकिन भविष्य में पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाए तो चुनाव आयोग को भेज दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...