JEE और NEET की फ्री कोचिंग का ऑनलाइन सिलैक्शन टैस्ट रद्द

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

जेईई और नीट की फ्री कोचिंग का ऑनलाइन सिलैक्शन टैस्ट शनिवार को नहीं हो पाया है। सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए एचपी-एसवीएवाई कोचिंग प्रोग्राम के तहत यह सिलैक्शन टैस्ट करवाया गया था लेकिन इस दौरान अत्यधिक विद्यार्थी इनरोल होने के कारण यह साइट नहीं चल पाई, ऐसे में यह टैस्ट रद्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पहले इस टैस्ट के लिए 5 से 6000 विद्यार्थी इनरोल हुए थे लेकिन बाद में लगभग 10000 विद्यार्थी इस टैस्ट में बैठे। अत्यधिक विद्यार्थियों के ऑनलाइन टैस्ट में रजिस्ट्रेशन के कारण साइट ओवरलोड हो गई है।

इस दौरान फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित और बॉयोलॉजी विषय का टैस्ट गूगल फार्म के तहत लिया गया था, लेकिन साइट न चलने के कारण विद्यार्थी इसे ऑनलाइन सबमिट नहीं कर पाए। हालांकि विभाग ने इस टैस्ट के लिए विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति भी दी थी।

जिन स्कूलों में टैस्ट देने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक थी और कम्प्यूटर कम थे, वहां विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। कई स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल फोन पर भी विद्यार्थियों ने टैस्ट दिए।

12 नवम्बर के बाद होगा टैस्ट

एसवीएवाई के प्रोजैक्ट को-ऑर्डीनेटर साहिल डोगरा का कहना है कि साइट न चलने के कारण यह टैस्ट रद्द करना पड़ा है। अब यह ऑनलाइन टैस्ट 12 नवम्बर यानी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद करवाया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा के साथ मामले पर चर्चा करने के बाद जल्द इसकी तिथि घोषित कर दी जाएगी।

फ्री कोचिंग के लिए 1500 से 2000 विद्यार्थियों का होगा चयन 

प्रोजैक्ट को-ऑर्डीनेटर साहिल डोगरा ने कहा है कि नीट और जेईई की फ्री कोचिंग के लिए टैस्ट में मैरिट पर रहने वाले 1500 से 2000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को हर दिन ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। अंवती फैलोज के एजुकेटर विद्यार्थियों को यह कोचिंग देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...