पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने देश की रक्षा के नाम पर की दलाली, किया रक्षा घोटाला

--Advertisement--

Image

कांग्रसे ने 4 साल में 15 घर बनाए, पर डबल इंजन सरकार ने 10 हजार आशियानों का काम पूरा किया

मंडी – व्यूरो रिपोर्ट
सुंदरनगर के जवाहर पार्क में विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हाटेश्वरी माता, शीतला माता, शिकारी माता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि के सभी देवी-देवताओं का प्रमाण करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है।
बीते दो-ढाई साल में दुनिया की इतनी बड़ी महामारी से हिमाचाल के लोगों ने मुकाबला किया है। भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। हथियारों में दलाली खाकर कांग्रेस ने कितनी ही माताओं-बहनों से खिलवाड़ किया है।
कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी। लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया।

भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है।
कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात खपा देते हैं।

झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है।
जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही, पांच उसके, पांच उसके, इस चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस वाले वापस आए, सारे काम ठप कर दिए।

50 साल कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देकर सरकार बनाती रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि पालमपुर में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। देवभूमि हिमाचल से ही राम मंदिर निर्माण संकल्प लिया था और आज वह हकीकत बन रहा है।

मुझे याद है कि हिमाचल की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र की योजनाओं को यहां चढऩे नहीं दिया, उन्हें लागू किया। मैं दिल्ली से योजनाएं भेजता था, पर कांग्रेस अड़ंगे लगा देती थी। हमने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की और इसके लिए पैसे दिए।

राज्य सरकार का काम था कि वह इस पर काम करती, लेकिन 2014 से 2017 तक इतने बड़े हिमाचल में सिर्फ 15 घर बने। जैसे ही आप लोगों ने हिमाचल को डबल इंजन की सरकार दी, जयराम को यहां बिठाया। हमने दस हजार घरों पर काम शुरू कर दिया।

इसमेें आठ हजार से ज्यादा घर पूरे हो चुके हैं, जबकि बाकी पर काम चल रहा है और वह भी जल्द पूरे हो जाएंगे। अब आप तय कीजिए कि आपको कौन सी सरकार चाहिए। निर्णय आपको करना है, क्योंकि हम आपके लिए काम करने वाले लोग हैं। 2017 के बाद हिमाचल के विकास ने तेजी पकड़ी है।

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी को श्रद्धाजंलि दी

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मंडी की भाजयुमो युवा रैली में मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाया था। मन में उसी दिन ठान लिया था की पहली चुनावी रैली में मंडी में जरूर जाऊंगा। मुझे उस दिन न आने की पीड़ा हमेशा रहेगी। इसके लिए आपसे क्षमा मांगता हूं।

देवभूमि से मेरा नाता इतने निकट रहा है की यहां आना बहुत होता था। निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है। कांगड़ा, मंडी, शिकारी की पहाड़ी भी पैदल मापी है। बीबीएमबी  झील कैसे भूल सकता हूं। जब भी यहां आता तो चाय पीता था। दुकानदारों से गपशप मारता था। ठाकुर गंगा सिंह, दिले राम, दामोदर जी से बहुत कुछ सीखा।

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी के निधन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। दुनिया को अलविदा कहने से पहले भी उन्होंने वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाया।

श्याम सरण नेगी ने दो दिन पहले ही अपना कर्तव्य निभाया और पोस्टल बैलेट से मतदान किया। हर देशवासी, युवाओं और हर नागरिक को सदा सर्वदा उनसे प्रेरित होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भावुक मन से श्याम सरण नेगी को श्रद्धाजंलि देता हूं और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...