ज्वाली: भनेई में बस के नीचे आने से महिला की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

पुलिस थाना ज्वालीके तहत ज्वाली-राजा का तालाब सड़क मार्ग पर भनेई में बस के नीचे आने से एक महिला को मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता शर्मा पत्नी संजीव कुमार निवासी सांटवां के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला भनेई में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और शुक्रवार को भी अपने ब्यूटी पार्लर के लिए आ रही थी, लेकिन सुबह करीब 10:00 बजे भनेई में सड़क पार करने लगी तो निजी बस के नीचे आ गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्वाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और बस को जब्त कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...