
शिमला, 04 नवंबर – नितिश पठानियां
‘कोई भी मतदाता न छूटे’ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में आज विधानसभा क्षेत्र 63-शिमला शहरी की स्वीप टीम ने शिमला शहर के छोटा शिमला स्थित संभोता तिब्बतियन स्कूल व चैप्सली सीनियर सेकेंडरी स्कूल भराड़ी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के नोडल अधिकारी परम देव शर्मा व डॉ सुरेश कुमार ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
विद्यार्थियों के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता तक संदेश पहुंचाकर सबकी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए, विद्यार्थियों को स्वयं व परिवार सहित आस-पड़ोस के सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की शपथ दिलाई गई।
