शरारती तत्त्वों ने तोड़ा झूला पुल, शिमला से कटा मगाण गांव

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

करसोग के अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित गांव मगाण समीप बुधवार रात्रि सतलुज नदी के ऊपर लगाया गया झूला पुल अज्ञात शरारती तत्त्वों ने तोड़ डाला।

इस घटना के बाद करसोग के मगाण गांव के ग्रामीणों का शिमला के साथ सीधा संपर्क टूट चुका है। गांव के स्कूली बच्चे भी अब पढ़ाई के लिए नहीं जा पाएंगे।

ग्रामीण ठाकुर सेन ने बताया कि यही एक ऐसा झूला पुल था, जो ग्रामीणों को सामान्य तथा आपातकालीन परिस्थितियों में नजदीकी जिला शिमला में सडक़ तक पहुंचने के लिए झूला पुल था, जो अज्ञात शरारती तत्त्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके बाद आने-जाने का संपर्क टूट चुका है।

क्या कहते है अधिकारी

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धामी सुरेश चंदेल ने बताया कि सहायक अभियंता द्वारा जानकारी दी है कि शरारती तत्त्वों ने झूला पुल को नुकसान पहुंचाया है, जिसकी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक करसोग सुरेंदर ठाकुर ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद झूला पुल की मरम्मत को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...