अमित शाह ने दिया नारा, जो काम करेगा वह राज करेगा, बोले- बारी का किसने बनाया नियम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा देश में जो काम करेगा वह राज करेगा। एक बार भजापा बार-बार भाजपा। रिवाज बदल रहा है। उतराखंड सहित अन्य राज्यों ने रिवाज बदला है अब हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।

अमित शाह धर्मशाला जोराबर स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी के प्रचार में जुटे। यहां पर चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने राम मंदिर निर्माण की नींव रखी और 2024 तक श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

उज्जैन सहित सभी तीर्थ स्थानों का विकास किया है। आस्था के सभी स्थलों को फिर से पुनर्जीवित करने का काम मोदी सरकार कर रही है।

अमित शाह ने मंच से लगाया नारा

भारत पूरी दुनिया में नड्डा के नेतृत्व में मजबूत पार्टी उभर कर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कहते हैं कि एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा। यह कहां का नियम है, जो काम करेगा वह राज करेगा।

आज कहकर जाता हूं धर्मशाला बालों को एक बार भाजपा, बार बार भाजपा। उन्होंने नारा लगवाया। उतराखंड ने रिवाज को बदल दिया है। जहां भारतीय जनता पार्टी एक बार आती है फिर नहीं जाती है।

मोदी गुजरात में जन्‍में पर हिमाचल के स्‍थायी बाशिंदे

जब कभी धर्मशाला में आया चेतना प्राप्त करके गया हूं। वीर भूमि हिमाचल प्रदेश यहां से मेजर सोमनाथ शर्मा जैसे वीर हुए। मोदी गुजरात में जन्में पर हिमाचल प्रदेश के स्थायी बाशिंदे हैं। जवाहर लाल नेहरू से सोनिया गांधी तक 60 साल हिमाचल प्रदेश में राज किया। लेकिन विकास नहीं हो सका।

आयुष्मान योजना मोदी लाए तो हिमाचल में हिम केयर कार्ड में 10 लाख परिवारों को सुविधा दी गई। मोदी सरकार ने हर घर शौचालय दिए। नरेंद्र मोदी ने सात लाख परिवारों को प्रति परिवारों को नरेंद्र मोदी ने मुफ्त राशन दिया। 10 लाख किसानों को हर वर्ष 6 हजार दिया जाता है।

राजा रजवाड़ो का दौर गया

हिमाचल प्रदेश में भी मां बेटे की राजनीति है। राजा रजवाड़ों का दौर गया, अब लोकतंत्र है। 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले कांग्रेस सरकार ने किए। हमारे समय मे एक भी घोटाला नहीं ढूंढ सकते। जल जीवन मिशन के तहत कांगड़ा में कई प्रोजेक्ट चले।

स्मार्ट सिटी में 567 करोड़ रुपये और जयराम सरकार 260 करोड़ रुपये का रोप वे दिया। हिमाचल प्रदेश को वंदे भारत की सौगात मोदी ने दी। सोलन में बल्क डिवाइस पार्क, ऊना में ड्रग ब्लक मार्ग, अटल टनल मार्ग समेत कई सौगातें दी।

धारा 370 पर कांग्रेस को खरी खोटी सुनाई। कांग्रेस, सीपीएम, समाजवादी व कम्युनिस्ट यह दुहाई देती थी कि 370 धारा हटाई खून की गंगा बहेगी जबकि यहां कुछ नहीं हुआ।

मौनी बाबा नहीं यह मोदी हैं, घुसपैठ का मिलता है सीधा जवाब

मौनी बाबा नहीं यह मोदी हैं यहां घुसपैठ पर सीधा जवाब मिलता है। चीन और पाकिस्तान को पता लग गया है कि इसकी सीमाओं के साथ छेड़खानी नहीं करते है क्योंकि अब मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है।

राम मंदिर के सपने को भी दूसरी बार चुनने पर 2019 में नींव रखी और 2024 में भव्य मंदिर पूरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति के चलते आस्था केंद्रों का प्रचार नहीं करती जबकि मोदी ने बिना किसी डर के मंदिरों का प्रचार किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...