भरवाईं के जंगल में लगी आग, शिक्षिका की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने जलने से बचाया प्राथमिक स्कूल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के भरवाईं में बुधवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरवाईं और प्राइमरी स्कूल भरवाईं के साथ सटे जंगल में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और आग प्राइमरी स्कूल की तरफ बढ़ने लगी।

प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका रीना शर्मा ने आग लगने की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड चिंतपूर्णी को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड इंचार्ज शंकर दास के साथ उनकी टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हालांकि आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, परंतु कुछ समय के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

10 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया

अगर समय पर आग पर काबू न पाया जाता तो हालात काफी भयानक हो सकते थे। आग बुझाने में थोड़ी सी देरी होने पर भी अंजाम कुछ भी हो सकता था।

वहीं, फायर ब्रिगेड के इंचार्ज पीसी शंकर दास ने बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...