एक्साइज विभाग का अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, 1454 बोतलें जब्त

--Advertisement--

Image

शिमला, 25 अक्तूबर – नितिश पठानियां

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शिमला, ऊना, बद्दी में शराब की 1454 बोतलें बरामद की। संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत कार्रवाई की है।

विधानसभा चुनावों के अंतर्गत टास्क फोर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

टास्क फोर्स द्वारा चैकिंग के दौरान वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा सभी व्यवसायिक परिसरों पर भी विभागीय अधिकारी नजर रख रहे हैं।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए प्रदेश में विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमो के अंतर्गत चेकिंग की जा रही है एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ईमेल-vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर-9418611339 पर शिकायत कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों...

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव, डलझील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का...

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...