दीपावली की रात हुआ दर्दनाक हादसा, बुझे 2 घरों के चिराग

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

दिवाली की शाम पुलिस थाना भरमौर के तहत एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गरीमा-रैटण मार्ग पर पेश आया है। यहां सोमवार देर शाम एक जीप अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरी।

हादसे में जीप सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सन्नी (21) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव गरीमा भरमौर और अशोक कुमार (28) पुत्र देशराज निवासी गांव रैटण के तौर पर हुई है।

जनकारी के अनुसार हादसे के समय दोनों युवक गाड़ी नंबर HP-01C 2148 में सवार होकर भरमौर से रैटण गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गरीमा गांव से करीब 200 मीटर आगे अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरे नाले में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए भरमौर अस्पताल ले गए। इस दौरान सन्नी ने बीच रास्त में दम तोड़ दिया.

जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक को भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों शवों को भरमौर अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...