
शिमला – नितिश पठानियां
प्रदेश बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिसमें 34 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी घोषित किए हैं।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह आज़ाद सूची जारी करते हुए बताया कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी।
ये हैं बसपा के 34 प्रत्याशियों की पहली सूची
जारी सूची के अनुसार विधानसभा नूरपुर से साली राम, इंदौरा से हंसराज, देहरा से हरबंस लाल, ज्वालामुखी से सुशील कुमार, कांगड़ा से विजय कुमार, शाहपुर से बनारसी दास, पालमपुर से सुरेश कुमार, बैजनाथ से अजय कुमार, मनाली से सेस राम, बंजार से झाबे राम, सुंदरनगर से नरैण सिंह, नाचन से नंद लाल ठुकराल, द्रंग से रमेश कुमार ,मंडी सदर से चेत राम, बल्ह से प्रेम हवाल ,भोरंज से जरनैल सिंह, हमीरपुर से ठाकुर चंद, बड़सर से डाक्टर रत्न चंद कटोच, नादौन से देसराज, गगरेट से लेख राज कतनोरिया, हरोली से नरेश कुमार अधिवक्ता , ऊना सदर से रमेश भटोल, अर्की से कमलेश, नालागढ़ से पारस बैंस , सोलन से रजिंदर भाटिया और कसौली से राम रत्न धारीवाल ,पच्छाद से रामपाल, नाहन से अयोध्या प्रसाद , श्री रेणुका जी से विनोद कुमार , चौपाल से भगत सिंह ठियोग से ,रामपुर से देसराज मस्ताना, रोहड़ू से प्रकाश और किन्नौर से अनिल कपूर के नामों पर मुहर लगी है ।
34 विधानसभा क्षेत्रों में से बहुजन समाज पार्टी ने 22 सीटें सामान्य वर्ग को दी है जबकि 11 अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति को दी है।
