कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा कमल

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह के पुत्र व पूर्व में कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के हाथ को छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है।

आज उन्होंने मंडी में सीएम जयराम ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

सीएम जयराम ठाकुर ने आदित्य विक्रम सिंह का भाजपा में स्वागत किया।

इस मौके पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज आम कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है।

कांग्रेस इस बात को तो कह रही है कि उनकी पार्टी युवाओं की पार्टी है, लेकिन बुजुर्गों से उनका मोह छूट नहीं रहा है।

आदित्स विक्रम ने कहा कि उन्होंने काफी कोशिश की कि वे कांग्रेस में बने रहें, लेकिन पार्टी ने जब उनकी सुनी ही नहीं तो फिर उन्हें भाजपा में शामिल होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करेंगे। एक बार जो संकल्प ले लिया वे उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

बता दें कि आदित्य विक्रम सिंह भी कुल्लू के राजपरिवार से ही संबंध रखते हैं। महेश्वर सिंह उनके ताया लगते हैं। आदित्य के पिता स्व. कर्ण सिंह पूर्व की वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

उल्लेखनीय है कि बंजार से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंडित खीमी राम पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्हें पार्टी ने टिकट भी दे दिया है, जबकि आदित्य विक्रम सिंह कांग्रेस पार्टी के टिकट के यहां से सबसे प्रवल दावेदार थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...