राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गृह सीट पर BJP का तंबू उखाड़ के फेंकेगें – बंबर ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 17 अक्तूबर  – सुभाष चंदेल

सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक बंबर ठाकुर सीधे श्री नैना देवी के दरबार में पहुंच कर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आधे अधूरे एम्स हॉस्पिटल के उद्घाटन, बेरोजगारी की बढ़ रही समस्या, चरम सीमा पर पहुंची महंगाई,  भ्रष्टाचार व भाजपा नेताओं के झूठे वादे इन मुद्दों को लेकर वह इस बार चुनाव में उतरेंगे।

क्षेत्र की जनता उनके साथ है। माता रानी का आशीर्वाद उन्होंने प्राप्त किया है, निश्चित रूप से जीत उनकी होगी। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर व पार्टी के सर्वे के आधार पर उन्हें टिकट मिला है।
इसके लिए वह प्रदेश नेतृत्व की पार्टी संगठन के आलाकमान का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। पूर्व विधायक कांग्रेसी नेता बंबर ठाकुर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जिस प्रकार आधे अधूरे एम्स हॉस्पिटल का उद्घाटन करवाया है।
हालात यह है कि आज आपात स्थिति में मरीजों को या तो आईजीएमसी शिमला या क्षेत्रीय हॉस्पिटल में रैफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय सिर्फ वोट बैंक के लिए भाजपा ने ऐसा किया।

लेकिन प्रदेश की क्षेत्र की जनता यह सब जानती है, जिसका जवाब वह आने वाले चुनावों में देगी। इस मौके पर उनके साथ टैक्सी ऑपरेटर, यूनियन ड्राइवर, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राम रतन शर्मा और युवा कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेश सलाहकार युवा कांग्रेस आदित्य गौतम, सुरेश कुमार, भूपेंद्र बिलासपुरिया भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...