स्कूलों में प्रार्थना सभा शुरू करवाना भुला विभाग

--Advertisement--

Image

खेलकूद ,एनएसएस सहित अन्य गतिविधियां हो गई हैं शुरू, देशभक्ति अनुशासन व व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है प्रार्थना सभा।

राज्य सम्वाददाता – अमित शर्मा

शिक्षण संस्थानों में लंबे समय से बंद प्रार्थना सभा दोबारा से शुरू नहीं हो पाई है जबकि काफी समय से स्कूलों में खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां हो रही है। हाल ही स्कूलों में खंड स्तर से लेकर जिला स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई हैं। इन प्रतियोगिताओं व स्कूलों में हो रहे अन्य कार्यक्रमों में हजारों बच्चे और अन्य लोग एकत्र हो रहे हैं। वहीं एनएसएस के शिविर भी कई स्कूलों में हुए सिर्फ प्रार्थना सभा से परहेज है।

जिला काँगड़ा में इन दिनों कोरोना संक्रमण भी नियंत्रण में है। व अब केवल नाममात्र के संक्रमण मामले है। कोरोना काल मे स्कूल खुलने के बाद एक के बाद एक गतिविधियां करने की सूचना जारी की,लेकिन प्रार्थना सभा पर निर्णय नहीं हो पाया।

बच्चे भी प्रार्थना सभा की गतिविधियों को भूलते जा रहे हैं। इस दौरान नए दाखिल हुए छात्र इससे अनभिज्ञ हैं। 25 मिनट की सभा बच्चों में न केवल देशभक्ति की भावना जागृत करती है ,बल्कि उनमें नेतृत्व व व्यक्तित्व विकास के गुणों का भी विकास होता है।

प्रार्थना सभा में होती हैं ये गतिविधियां

प्रार्थना सभा मैं दैनिक शिक्षण कार्य शुरू करने से पूर्व ईश्वर से प्रार्थना हो जाती थी इसके अलावा बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए प्रतिज्ञा राष्ट्रीय गान होता है बच्चों में नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास के लिए हॉउस बाइज मंच संचालन ,भाषण ,न्यूज रीडिंग किया जाता है जबकि ज्ञान वर्धन के लिए क्विज भी होता है.

शारीरिक विकास के लिए बच्चों में व्यायाम करवाया जाता है वही सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशोर चंद्र चौधरी का कहना है कि स्कूल में सुबह के 25 मिनट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं इस दौरान स्कूलों में विशेष सभा का आयोजन किया जाता है लेकिन लॉकडाउन के बाद से ही वह बंद है।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत के. शर्मा के बोल:

इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत के. शर्मा ने कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा का होना जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...