भोटा में हमीरपुर से चंडीगढ़-हरिद्वार जा रही बस का एक्सीडेंट; आठ सवारियां घायल, 5 गंभीर

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर से चंडीगढ़-हरिद्वार जा रही बस भोटा नरैण नगर के पास तीखे मोड़ पर दूसरी बस से टकरा गई, जिसके चलते बस में बैठी आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भोटा ले जाया गया, जहां से पांच घायलों को मेडिकल कालेज हमीरपुर रैफर कर दिया गया है।

भोटा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे जब हमीरपुर से चंडीगढ़-हरिद्वार जा रही बस नरैण नगर के पास पहुंची, तो हमीरपुर-नालागढ़-कालका रूट की बस के साथ भिड़ंत हो गई।

मोड़ पर हुई भिड़ंत में आठ सवारियां घायल हुई हंै, जिनका उपचार चल रहा है। दोनों बसों की भिड़ंत में बसे भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इससे दोनों बसों के चालक और बस में सवार 4 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल भोटा में भर्ती करवाया गया है।

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उप मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि भोटा में दो बसों में टक्कर हुई है, जिसमें 6 लोग घायल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...