राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-बिलों में हेरफेर पर वसूला 8.66 लाख जुर्माना

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

राज्य कर एवं आबकारी विभाग बद्दी की ओर से जीएसटी तथा एक्साइज एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। नालागढ़, मानपुरा, भुड्ड, बद्दी और बरोटीवाला में विभाग की टीम ने नाके लगा कर सामान ले जाने वाले वाहनों की जांच की।

इस दौरान ई-वे बिल चैक किए गए। 5 ट्रक व अन्य वाहनों में सामान के ई-वे बिल सही नहीं पाए गए। सामान की कीमत 25 लाख रुपए थी। इस पर जीएसटी एक्ट के तहत 8 लाख 66 हजार का जुर्माना लगाया गया। गाड़ियों में आयरन स्क्रैप व पीवीसी स्क्रैप लोड किया गया था।

इसके अलावा एक्ससाइज एक्ट के तहत भी 25 स्थानों पर दबिश दी गई तथा 2 लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। ये हरियाणा तथा हिमाचल में बनी शराब बेच रहे थे।

त्यौहारी सीजन और आने वाले चुनाव के मद्देनजर बद्दी व नालागढ़ में लगातार चैकिंग की जा रही है। विभाग की 6 टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं।

उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रभारी बद्दी प्रीत पाल सिंह ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। विभाग की टीम में प्रेम कायथ, अंकुर ठाकुर, अनिल शर्मा, सुरेश ठाकुर, दीप चंद व पवन कुमार शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...