काँगड़ा: लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

विजीलैंस थाना धर्मशाला की टीम ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी दिल्ली निवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष चंद पुत्र कौशल किशोर निवासी ई/246 चौथा पुस्ता सोनिया विहार दिल्ली शर्मा कालोनी बुद्ध विहार के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ 26 सितम्बर, 2019 को धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी विजीलैंस बलवीर कुमार ने बताया कि आरोपी ने रूरल सर्विस डिवैल्पमैंट फाऊंडेशन (आरएसडीएफ) कंपनी के नाम से उत्तर प्रदेश, मेरठ में पंजीकृत सोसायटी के अंतर्गत वर्ष 2016-17 के दौरान लोकमित्र केंद्र की तर्ज पर पंचायत स्तर पर केंद्र खोलकर जिला कांगड़ा, मंडी व ऊना में करीब 150 से अधिक लोगों से लाखों रुपए की ठगी की थी।

ठगी करने के बाद आरोपी वर्ष 2019 से फरार चल रहा था, जिसे विजीलैंस टीम धर्मशाला ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। विजीलैंस की टीम में इंस्पैक्टर अजीत कुमार, इंस्पैक्टर संदीप कुमार, सब इंस्पैक्टर प्रताप चंद, अनिल कुमार व चंदन कुमार शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...