चोरों ने HRTC के ढली ऑफिस को बनाया निशाना, कैश काऊंटर से उड़ाई लाखों की नकदी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार शातिरों ने किसी घर पर नहीं बल्कि एचआरटीसी के ढली कार्यालय के कैश काऊंटर से लाखों रुपए की चोरी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इस मामले में पुलिस थाना ढली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी के डीडीएम अशोक कुमार शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि ढली यूनिट में शशिकांत को कैशियर के रूप में तैनात किया गया है। उसने इस संबंध में फोन के माध्यम से बताया कि जब वह ऑफिस पहुंचा तो देखा कि काऊंटर से 218177 रुपए कैश गायब था।

इधर-उधर छानबीन करने पर भी कैश का कहीं अता-पता नहीं चला, ऐसे में पुलिस को इस बारे में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ढली यूनिट में चौकीदार तैनात रहता है लेकिन शातिर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा स्टाफ के सभी कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...