पुलिस को देख बाइक सवार ने नाली में फेंका बैग, तलाशी पर निकली 3.92 किलो चरस

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों में इन दिनों नशे का कारोबार काफी फलफूल रहा है, ऐसे में कुल्लू जिला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसी कड़ी में बंजार थाना के तहत सिद्धवां चौक से करीब 100 मीटर आगे पलाईच रोड पर एक बाइक सवार के कब्जे से चरस की बड़ी खेप पकड़ी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पलाईच के तरफ से आ रहे एक मोटरसाकिल (एचपी 49-2938) सवार को जांच के रोका तो उसके कब्जे से 3 किलो 92 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20,25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान  जोगिन्द्र सिंह (51) पुत्र हरी राम निवासी गांव कालर, डाकघर भद्रबाड़, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में गई है। थाना प्रभारी बंजार रामलाल ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बंजार मं केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...