रिवाज़ बदलने में जुट जाएं पंचायत प्रतिनिधि, पंच परमेश्वर सम्मेलन में जयराम ठाकुर का आह्वान

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस बार प्रदेश में हर हाल में रिवाज़ बदलेगा। इसमें सबसे बड़ी भूमिका पंचायत प्रतिनिधि निभाएंगे। उन्होंने कहा पंचायत प्रतिनिधियों को बने हुए दो वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। अब तक हिमाचल में पंचायतों और उनके प्रतिनिधियों ने बेहतरीन काम किया है।

इस बीच जितने भी दौर आए, उसमें हमारा साथ दिया, लेकिन असली काम और असली परीक्षा अब है। अब पंचायत प्रतिनिधियों को प्रदेश में रिवाज़ बदलना है।

मंडी में आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को पता होता है कि आपके साथ कौन है। आपका वोटर कौन है और पार्टी का वोटर कौन है, लेकिन कई बार अहम भी आ जाता है।

कई बार होता है कि ये लोग पार्टी के तो हैं, लेकिन मेरे खिलाफ रहे हैं। पंचयात चुनाव में अब इनका साथ नहीं लेना है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। अढ़ाई साल हो गए हैं, इसे अब भूल जाएं। पंचयात चुनाव में जो हुआ उसे भूल जाएं।

अब हमें फिर से भाजपा के लिए रिवाज़ बदलने को काम करना है। अगर प्रधान मजबूत है, तो पंचायत उसके हाथ में है। इस ताकत का प्रयोग अब चुनावों में करना है, ताकि फिर से भाजपा सरकार बन सके। हमनें पंचायतों को सीधे फंड देने की पंरपरा शुरू की है।

उन्होंने कहा जब मैं पंचायती राज मंत्री था, तो पंचायतो के लिए नई नीतियां लागू की गईं। आज पंचायत प्रतिनिधि लाखों के प्रस्ताव डाल रहे हैं और सीधे पैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनधि एक काम ऐसा करें कि उन्हें हमेशा लोग याद रखें। कुछ हट कर करें। भाजपा के जो आम कार्यकर्ता थे, वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा कि अब आप सब जुट जाएं। कोई कमी न रखें। आप सब जुट जाएंगे, तो हजारों वोट बढ़ेंगे। लोगों के काम आपके पास करने को हैं। कोई किसी वजह से रूठा है, तो उसे मनाएं। उसे आश्वाशन दें कि आपका काम होगा। पंचायत का हर वोट भाजपा को दिलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...