एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के जीव विज्ञान विभाग में वर्ल्ड वाइल्ड वीक मनाया गया

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के जीव विज्ञान विभाग में वर्ल्ड वाइल्ड वीक मनाया गया । इस मौके पर जीव विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने शिरकत की । प्रतियोगिता स्थल में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का जीव विज्ञान विभाग के प्राध्यापक वर्ग द्वारा मौखिक रूप औपचारिक से स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम स्थान , शिवानी ने द्वितीय स्थान और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहा साक्षी और शिवानी की टीम ने प्रथम स्थान, विशाल अंकित और सुनील की टीम ने द्वितीय स्थान तथा सिमरन राशि और अंचल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षिता, किरण और समीक्षा की टीम ने प्रथम स्थान, तमन्ना ,आशीना और नैंसी की टीम ने द्वितीय स्थान तथा स्वाति और आंचल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा शालिनी यामिनी और निशानी की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ ।

निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय के भूतपूर्व प्रो. डॉ राजेंद्र शर्मा और रसायन विभाग के प्रो .डॉ नरेश शर्मा ने निभाई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया एवं विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया ।

ये रहे मौजूद

इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में जीव विज्ञान विभाग से डॉ आशीष मेहता, डॉ यांचन डोलमा ,डॉ शिल्पा सूद, डॉ सुमन, डॉ कल्पना डॉ उषा ठाकुर, डॉ अनुपम, प्रो रीना, प्रो अर्शिया, प्रो मधु और प्रो तनुप्रिया भी उपस्थित रहीं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...