चुवाडी कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, महाविद्यालय में अध्यापकों की कमी को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाडी महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में पूर्ण रूप से शिक्षा बंद करके कक्षाओं का बहिष्कार किया।

एबीवीपी चुवाडी की अध्यक्ष अनामिका ने बताया कुछ समय पहले इकाई द्वारा एक सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। भूख हड़ताल तहसीलदार साहिबा ने तुडवाई थी उन्होंने अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए 7 दिन का समय मांगा था।

एबीवीपी चुवाडी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में कला के 6 और विज्ञान के एक अध्यापक के पद रिक्त हैं। साथ ही प्राचार्य का पद भी रिक्त है। वाणिज्य के एक अध्यापक द्वारा तीन तीन विषय पढ़ाए जा रहे हैं।

इन सब से छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना कला स्नातक के छात्रों को करना पड़ रहा है। एबीवीपी चुवाडी ने प्रशासन से अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है और साथ ही महाविद्यालय की मुरम्मत करने के लिए मांग की है।

कॉलेज व पुलिस प्रशासन के द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के ऊपर दवाब बनाकर गेट खोलने का प्रयास किया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि हमारी मांगों को अभी भी नहीं माना गया तो विद्यार्थी परिषद इससे भी उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...