33/11 केवी सब स्टेशन रजोल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां                            

33/11 केवी सब स्टेशन रजोल ने सब स्टेशन भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सब स्टेशन हेड शुभम धीमान (SSA) ने आजादी की लडाई में अंग्रेजों के विरुद्ध आजाद हिंद फौज द्वारा अण्डमान निकोबार द्वीपसमूह में अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक लडाई की गाथा सुनाई और पूरे देश से स्वतन्त्रता सेनानियों को सेल्यूलर जेल में डाले जाने और वहां से अनेक आंदोलनो को चलाए जाने का ब्योरा दिया।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है। हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है।

देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हम एक महान और स्वतंत्र देश के नागरिक हैं। हमें अपने देश की समृद्धि और विकास में योगदान देना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शुभम धीमान (SSA), अभिषेक राणा, सौरव, मुनीश, अक्षय, आदित्य, अविनाश मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...