30 नवंबर को चंबा चौगान में आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप

--Advertisement--

30 नवंबर को चंबा चौगान में आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप–जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

हिमखबर डेस्क

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण  प्रीति ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर (रविवार) को चंबा  चौगान में  विधिक साक्षरता शिविर (मेगा लीगल लिटरेसी कैंप) आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के  न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  विवेक सिंह ठाकुर  विधिक साक्षरता शिविर के मुख्य अतिथि होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे होगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के  न्यायाधीश  रंजन शर्मा एवं विभिन्न गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहेंगे। उन्होंने  बताया कि यह शिविर नशा मुक्त समाज – भारत संकल्प, पर्यावरण संरक्षण – भूमंडल रक्षण, तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी इकाइयां भी स्थापित की जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...