एसआईएस इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

--Advertisement--

सआईएस इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती मंडी जिले में 2 से 5 दिसम्बर तक विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क

मंडी जिला में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 5 दिसम्बर तक विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश तथा चण्डीगढ़ में की जाएगी। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 2 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय बल्ह, 3 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय पधर, 4 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय गोहर और 5 दिसम्बर को उप-रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि केवल पुरुष आवेदक ही इन पदों के लिए पात्र होंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या फेल रखी गई है और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा भार 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है। आठ घंटे की ड्यूटी पर 15 हजार से 17 हजार रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी पर 19 हजार से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देय होगा। वेतन के अतिरिक्त पीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन तथा मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 26 दिन का प्रशिक्षण शाहतलाई, जिला बिलासपुर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हॉस्टल और मेस की सुविधा रहेगी तथा दो वर्दियां और प्रशिक्षण सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण शुल्क के रूप में कंपनी को 10850 रुपये देय होंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को कंपनी, मॉल, होटल या औद्योगिक क्षेत्र में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ सहित निर्धारित तिथियों पर संबंधित रोजगार कार्यालय में उपस्थित हों। इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...