21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

--Advertisement--

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”

मंडी, 15 जून – हिमखबर डेस्क

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026) के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मंडी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गुरुसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है।

बैठक में बताया गया कि 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच, मंडी में जिला स्तरीय भव्य योग समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे होगा। समारोह में स्कूली एवं महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के मुख्य आयोजन को “योग संगम” नाम दिया गया है, जो आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) पर आधारित होगा। प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास करवाया जाएगा। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में नियमित योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभागी मुख्य कार्यक्रम में आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ भाग ले सकें। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर भी विभिन्न योग गतिविधियों तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरुसिमर सिंह ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने जिलेवासियों से परिवार सहित इस आयोजन में भाग लेने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में एसडीएम सदर रूपिंदर कौर, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, कुलदीप पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: केवल सिंह पठानिया

रैंप योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित, युवाओं...

आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी

आकाश" का नया "आकाश" मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत...

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...