जहां छात्र नहीं, वहीं भेज दिया शिक्षक! शिक्षा विभाग का ‘गजब’ गणित, जानिए पूरा मामला

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

जुब्बल में शिक्षा विभाग के अजीब फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान से पोस्ट सहित ने एक शारीरिक शिक्षक को शैक्षणिक सत्र के बीच में ही स्थानांतरित कर दूसरे स्कूल भेज दिया गया।

इस फैसले से शारीरिक शिक्षा विषय के तीन विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच सत्र में ही रुक गई है। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग ने शिक्षक को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुड्डू भेजा है, जहां शारीरिक शिक्षा विषय का एक भी विद्यार्थी नहीं है।

स्कूल प्रबंधन समिति ने विभाग के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं। समिति ने इसे विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ बताया है।

मामले से शिक्षा मंत्री को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान जुब्बल उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र में स्थित है।

यह स्कूल पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। यहां प्रधानाचार्य और टीजीटी मेडिकल के पद दिसंबर 2025 से रिक्त हैं। टीजीटी आर्ट्स का पद भी लंबे समय से खाली है। विद्यालय में कुल करीब 32 विद्यार्थी हैं।

विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का स्वीकृत पद था और शिक्षक कार्यरत भी था। इस तबादले से झगटान के तीन छात्रों की शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई ठप हो गई है। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस निर्णय को हैरानी भरा बताया है।

शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा मामला

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री के समक्ष भी मामले को रखा गया है। उन्होंने मांग की कि पोस्ट सहित शिक्षक की नियुक्ति वापस स्कूल में की जाए। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

लेखराज भारद्वाज, उप शिक्षा निदेशक के बोल 

मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

हिमख़बर डेस्क  ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर...

शुद्ध उत्पाद, सेहत का ख्याल, ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी ‘हाटी अम्मा’

हिमख़बर डेस्क  बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमखबर डेस्क  उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर...

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...