स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की जयंती की पूर्व संध्या पर एचपीटीडीसी के बरोग–कसौली–पांवटा कॉम्प्लेक्स की ओर से होटल पाइनवुड बरोग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्वर्गीय जीएस. बाली के जनसेवा, मानवता और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को समर्पित रहा।

कार्यक्रम एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली की प्रेरणादायी सोच एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में निगम सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर निगम ने प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार, आईएएस के नेतृत्व और सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन एचपीटीडीसी बरोग–कसौली–पांवटा कॉम्प्लेक्स के उप महाप्रबंधक डॉ. अनिल कपूर के नेतृत्व में किया गया। शिविर में एचपीटीडीसी कसौली के प्रबंधक महेंद्र सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता पूरण चंदेल सहित बरोग और कसौली इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। निगम के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की।

एचपीटीडीसी ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रोटरी रॉयल सोलन के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, चिकित्सकों, चिकित्सा दल, स्वयंसेवकों और आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जी.एस. बाली को सच्ची श्रद्धांजलि उनके जनसेवा के मिशन को आगे बढ़ाना है। रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज में मानवता, संवेदनशीलता एवं सेवा की भावना को मजबूत करता है।

एचपीटीडीसी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वैच्छिक रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मानव जीवन की रक्षा के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपना योगदान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

संगीत शिक्षक भर्ती को झटका! हिमाचल हाईकोर्ट ने लगाई रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब

हिमाचल में संगीत शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर...