गज खड्ड में अचानक आया उफान…खनन में जुटा ट्रैक्टर बहा, 4 मजदूरों

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां स्थित गज खड्ड में शनिवार को अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

यहां खड्ड में खनन कार्य में लगा एक ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में बह गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर पर सवार 4 मजदूरों ने समय रहते बाहर निकल कर किसी तरह अपनी जान बचा ली अन्यथा यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार शनिवार को 4 मजदूर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खनन सामग्री के लिए गज खड्ड में गए हुए थे। इसी दौरान, ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के चलते खड्ड में अचानक पानी का बहाव बेहद तेज हो गया।

इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते या ट्रैक्टर को बाहर निकाल पाते, उनका वाहन पानी के बीच फंस गया। पानी का उफान तेजी से बढ़ता देख मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

उन्होंने कड़ी मशक्कत की और समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन देखते ही देखते ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एक जेसीबी मशीन को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से खड्ड में फंसे ट्रैक्टर को बाहर निकाला जा सका।

इस घटना के बाद क्षेत्र में बरसात के मौसम के दौरान खड्डों में हो रहे खनन को लेकर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

18 लोगों की मौत…खूंखार बन गया ‘हिमाचल का पागल पत्थर’, नन्ही जान को भी नहीं बख्शा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका...

बोह आपदा पीड़ितों की मदद को उठे हाथ, शांता कुमार ने भेजा 1 लाख का चैक…CM से की ये खास अपील

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय...