मिंजर देखकर लौट रहे दो छात्र 500 फीट गहरी खाई में गिरे, एक बचा… दूसरे की तलाश में NDRF का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

चम्बा  –  भूषण गुरुंग 

चंबा जिले में हो रही दुर्घटनाओं का दौर अभी भी लगातार जारी है। पिछले एक महीने में करीब आधा दर्जन से भी ऊपर दुर्घटनाएं हो चुकी है और एक दर्जन से भी ऊपर उन हुए दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली गई है।

हम पिछले कल रात 11,बजे की बात करे तो चंबा साहू ITI के सामने दो बाइक सवार युवक करीब 500,फुट गहरी खाई से होते हुए साल नदी में जा गिर।

इस हादसे में 17 वर्षीय शुभम को गंभीर हालत में नदी किनारे से सुरक्षित निकाल लिया गया, जिसे रेस्क्यू टीमों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं 19 वर्षीय सक्षम की तलाश जारी है। जोकि अभी नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार यह दोनों युवा लड़के सरू, चम्बा के निवासी बताए जा रहे हैं और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों युवा लड़के रात को मिंजर देखने के बाद अपने घर को लौट रहे थे और लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

बरहाल मौके पर NDRF, चम्बा पुलिस, फायर विभाग और हिमाचल होमगार्ड की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी में लापता युवक की तलाश के लिए अभियान जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर के नमन भारद्वाज का अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्र नमन भारद्वाज का...

स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से जरूरतमंद परिवारों के ‘अपने घर’ का सपना हो रहा साकार

स्वर्ण जयंती आश्रय योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए अपने...

विमांशु एलिवेटर में 10 पदों पर भर्ती, सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के इंटरव्यू 15 सितंबर को

मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस...