3 साल 10 माह की उम्र में बड़ा कारनामा, बिलासपुर की नितिक्षा ठाकुर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

ग्राम देहरा, डाकघर हटवार, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर की प्रतिभाशाली बालिका नितिक्षा ठाकुर, पुत्री नितिन कुमार एवं दीक्षा कुमारी, ने मात्र 3 वर्ष 10 माह की आयु में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का प्रभावशाली एवं शुद्ध पाठ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

नितिक्षा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने उनके माता-पिता के साथ-साथ दादा मुख्त्यार सिंह, दादी नीलम देवी तथा पड़दादा स्वतंत्र सेनानी स्वर्गीय खजाना राम का नाम भी गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि से न केवल पूरे परिवार, बल्कि ग्राम देहरा, तहसील घुमारवीं और जिला बिलासपुर को भी गौरव की अनुभूति हुई है।

परिजनों ने बताया कि नितिक्षा बचपन से ही धार्मिक श्लोकों के प्रति विशेष रुचि रखती हैं। परिवार के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने नितिक्षा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 साल जेल, 10 करोड़ तक जुर्माना, पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

हिमख़बर डेस्क  सरकार ने परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...