नशे के खिलाफ SIU Team का बड़ा एक्शन, अमृतसर और गुरदासपुर के 2 तस्कर हैरोइन सहित काबू

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग 

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्बा पुलिस की स्पैशल इन्वैस्टिगैशन यूनिट (एसआईयू) को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंढीयार नाला के समीप पुलिस ने पंजाब के 2 युवकों को 14 ग्राम हैरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे चम्बा पुलिस की एसआईयू टीम ने पठानकोट-चम्बा एनएच पर गंढीयार नाला के पास रूटीन गश्त और नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस के जवान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो युवक पैदल ही गंढीयार नाला की ओर आ रहे थे। सामने पुलिस की टीम को चैकिंग करते देख दोनों युवक अचानक घबरा गए और बचने का प्रयास करने लगे।

युवकों की इस संदिग्ध हरकत और घबराहट को देखकर पुलिस जवानों को उन पर शक हुआ। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को रोक लिया और पूछताछ शुरू की।

पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए युवक और ज्यादा घबरा गए। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग के अंदर से एक प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई, जिसमें 14 ग्राम हैरोइन छिपा कर रखी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...