200 फीट नीचे खाई में गिरी कार, चालक की मौत व चार घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में खनाग के साथ टांगोनाला में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं। यह हादसा लझेरी पंचायत क्षेत्र में हुआ है। आल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही घायलों को ग्रामीणों ने रेस्कयू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम और निजी वाहन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज़ चल रहा है। सभी लोग चवाई क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जबकि चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...