कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर में शुरू किया चुनाव प्रचार

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के उपचुनाव में भवानी सिंह पठानिया ने कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए अपने चुनाव प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है। एक दिन में 17 से अधिक नुक्कड़ बैठकें करने के लिए भवानी आज सुबह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में निकल पड़े। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज सुबह दस बजे जखबड़ में किया। इस मौके पर क्षेत्र के काफी युवा उनके साथ रहे। कांग्रेस पार्टी की जीत को पक्का करने के लिए मैदान में उतर गए हैं।

उनके पिता स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया क्षेत्र के विधायक थे और उनके देहांत होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके लिए उपचुनाव हो रहा है। भाजपा आज अपना प्रत्याशी घोषित कर रही है। वहीं भवानी अपने समर्थकों के साथ कल पहले नवरात्र को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उपचुनाव को लेकर दंगल शुरू हो गया है।

अभी एक दिन पहले ही भाजपा के सबसे शीर्ष पर चल रहे नेता कृपाल परमार के खिलाफ अज्ञात लोगों ने पोस्टर तक लगा दिए। जिसमें कृपाल परमार गो बैक के नारे भी लगे हैं। जहां भाजपा को अपना चुनाव प्रचार शुरू करना है, वहीं भवानी ने बैठकें शुरू कर दी हैं।

यहां कर रहे भवानी आज बैठकें

भवानी ठाकुर आज रे, धौलपुर, खटियाड़ा, धमेटा, चाट्टा, सिहाल, बनाल, रैहन, राजा का तालाब, तलाड़ा, गोलवां, गेट बासा, छत्तर, हौरी देवी, रिंग, भटोली व फतेहपुर रामलीला मैदान में आज बैठकें कर रहे हैं। लोगों के बीच जा रहे हैं और जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...