2.114 किलोग्राम चरस के साथ 47 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला पुलिस द्वारा नशे के काले कारोबार के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है। इसके तहत चरस माफिया के खिलाफ पुलिस थाना बल्ह की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह की टीम ने कुल्लू के एक 47 वर्षीय व्यक्ति से 2.114 किलोग्राम चरस बरामद की है।

मामले में पुलिस थाना बल्ह प्रभारी कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान नागचला के पास पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल जा रहा था और पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस टीम को उक्त व्यक्ति के पास किसी संदेहास्पद वस्तु होने का शक हुआ।

वहीं पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति से चेकिंग के दौरान उससे 2.114 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की शिनाख्त बुधराम पुत्र रामू राम गांव कुकड़ी डाकघर फोजल तहसील और जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना की टीम को कुल्लू के रहने वाले एक आरोपी से 2.114 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को नियमानुसार आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...