देवदार के 13 स्लीपरों के साथ दो धरे, एक फरार

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

वन विभाग की टीम ने तांदला वीट में माटी कोछड के पास दो व्यक्तियों को देवदार के स्लीपरों के साथ धर दबोचा है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना वन विभाग की टीम ने पुलिस को दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी हो रही है। कार्रवाई करते हुए दो रेंजों कुल्लू और नग्गर के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई गई और मोके पर पहुंची।

मौके पर पाया कि खवाड नाला के समीप सडक के किनारे गाड़ी खडी थी, जिससे देवदार की लकडी उतारकर बगीचे की तरफ फैकी जा रही थी। इस दौरान उन्होंने जब गाड़ी के भीतर बैठे 2 व्यक्तियों से लकड़ी के परमिट मांगे तो उनके पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले।

दोनों ने बताया कि यह लकड़ी लोत राम की है जो गाड़ी से लकडी उतार रहा है। लेकिन टीम को देखकर वह फरार हो गया। जिसके चलते वन विभाग की टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लकड़ी तस्करी के लिए उपयोग किए वाहन को कब्जे में ले लिया है। फरार लोत राम की तलाश शुरू जारी है।

पुलिस ने मौके से बरामद 13 स्लीपरों को वन विभाग को सौंप दिया है और तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...