2 साल का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारी होंगे रेगुलर, इस विभाग के मुलाजिमों को मिलेगा तोहफा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

स्वास्थ्य विभाग में तैनात अनुबंध पर तैनात कर्मचारियों को 2 साल का अनुबंध काल पूरा करने पर नियमित किया जाएगा। इसी कड़़ी में स्वास्थय विभाग ने 30 सितंबर तक अनुबंध काल पूरा करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सूची मांगी है। इसमें मेडिकल अफसरों के अलावा अनुबंध पर नियुक्त अन्य कर्मचारी भी शमिल है।

इस संबध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निदेशक हैल्थ सेफ्टी एंड रेग्युलेशन, सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसीपल, सभी जिलो के सीएमओ, मंदोधार, सोलन कंदवाड़ी और कांगड़ा के जेडएलओ और ट्रैनिंग सेंटर परिमहल को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेशों के साथ परफोरमा भी भेजा गया है। इसी परफोरमा के अनुसार सभी उन सभी कर्मचारियों की सूची भेजनी होगी जो 30 सितंबर 2023 तक 2 साल का अनुबंध काल पूरा करने वालेे है।

यह जानकारी के एक सप्ताह के अंदर स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी। इसमें कर्मचारी व अधिकारी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, प्लेस ऑफ पोस्टिंग, 2 साल पूरा होने की तिथि, अनुपस्थिति का समय अगर कोई हो तो, विभागीय व विजिलेंस केस तो पेंडिंग नहीं है।

हासिल की गई छुट्टियों की जानकारी, वर्क एंड कंडक्ट, कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से हस्ताक्षरित चरित्र प्रमाण पत्र भी भेजना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...