रोहडू के ट्रैफिक प्रभारी ने बढ़ाया हिमाचल पुलिस का मान, शूटिंग में देश स्तर पर कांस्य पदक

--Advertisement--

शिमला, 11 सितंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के रोहडू में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक रणजीत सिंह ने निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर खाकी का मान बढ़ाया है।

मध्य प्रदेश के मऊ में 1 से 10 सितंबर तक आयोजित 32वीं अखिल भारतीय जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में एएसआई रणजीत सिंह ने 0.22 राइफल की 50 मीटर में 3 पोजीशन इवेंट में कांस्य पदक पर निशाना साधा।

आपको बता दें कि देश में जी वी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित इवेंट है। एक जमाने में एएसआई रणजीत सिंह प्रदेश के बेहतरीन शूटर्स में भी शुमार रहे हैं। बेस्ट शूटर का खिताब भी हासिल कर चुके हैं।

मूलतः सिरमौर के कोलर के रहने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक 2017 से रोहडू में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। बातचीत में एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस में सेवाएं शुरू करने के दौरान ही निशानेबाजी में गहरी दिलचस्पी पैदा हो गई थी।

उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का भी आभार जताया। उनका कहना था कि विभाग से पूरा सहयोग मिलने की वजह से ही ये सफलता संभव हो पाई है। उधर, पारिवारिक पृष्ठभूमि में ट्रैफिक प्रभारी रणजीत सिंह ने अपने बेटे को न केवल खाकी की विरासत सौंपी है, बल्कि निशानेबाजी का हुनर भी बेटे शुभम में पैदा किया है।

हैड कांस्टेबल शुभम भी एक अचूक निशानेबाज है। निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने पर विभाग ने शुभम को कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल के पद पर भी प्रमोट किया था।

उधर, हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब ने भी एएसआई रणजीत सिंह की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...