18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने की जटिल प्रक्रिया से युवा वर्ग कर रहा ठगा महसूस- अजय महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय महाजन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने की जटिल प्रक्रिया से युवा वर्ग ठगा महसूस कर रहा है। महाजन ने कहा कि सरकार के पास वैक्सिनेशन की न कोई ठोस योजना है न कोई ठोस नीति। विभाग द्वारा जो प्रक्रिया बनाई गई है उसके तहत कुछ ही मिनटों में पूरे का पूरा वैक्सीन का स्लॉट खाली हो जा रहा है और बुकिंग करवाने के लिए एक- एक घण्टा फोन पर बैठे हजारों युवा बुकिंग न कर पाने पर निराश हो रहे है।

महाजन ने कहा कि सरकार की यह वैक्सीन बुकिंग की प्रणाली एक मजाक बन चुकी है। महाजन ने कहा कि दूसरी तरफ ऑनलाइन प्रक्रिया से टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करना समाज के उस वर्ग के लिए भी चुनोती है जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है या जो टेक्नोलॉजी में बहुत अधिक कुशल नही हैं। ऐसे में सरकार उस वर्ग को कैसे टीकाकरण करवा पाएगी।

महाजन ने कहा कि प्रदेश से यह भी सूचनाएं मिल रही है की ऑनलाइन बुकिंग के समय लोग जल्दबाजी में जो भी वैक्सीनेशन केंद्र उपलब्ध हो पा रहा है उसे ही बुक कर ले रहे हैं और बाद में दूर होने की वजह से उसका लाभ नही ले रहे जिसके कारण वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीनेशन की डोज बर्बाद भी हो रही है। महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मसले को गम्भीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए अन्यथा यह प्रक्रिया तो कई अरसे तक खत्म नहीं होगी।

महाजन ने कहा कि सरकार को इस वैक्सीन प्रक्रिया को सरल करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा इस टीकाकरण अभियान से जुड़ पाएं और अपने आप को सुरक्षित कर पाएं। महाजन ने कहा कि इस प्रक्रिया को माइक्रो स्तर पर नियोजित करने की जरूरत है, हर उपमंडल के एस. डी. एम. के माध्यम से उपमंडल स्तर पर टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए ताकि जो लोग ऑनलाइन बुकिंग में सक्षम नही हैं उन्हें भी टीकाकरण की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

यदि पंचयात स्तर पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रशासन को स्वंयसेवियों की आवश्यकता है तो जिला कांग्रेस कमेटी प्रशासन के सहयोग के लिए प्रत्येक उमण्डल में पंचायत स्तर पर टीकाकरण के लिए योग्य व्यक्तियों की सूची तैयार कराने और टीकाकरण के लिए किसी भी प्रकार के कार्य के लिए स्वंयसेवी उपलब्ध करवाने के लिए वचनवद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...