द्रोणाचार्य महाविद्यालय ने एसडीएम शाहपुर को सौपी जीवन रक्षक दवाइयों की 500 किट।

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितीश पठानिया

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत ने एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारीलाल को जीवनरक्षक दवाइयों की 500 किट सौपी गई। यह दवाइयां कोविड के मरीजों में बांटी जाएंगी।

महाविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ समय समय पर जनकल्याण के कार्यों को करवाए जाते है इसी कड़ी में संस्था ने वैश्विक महामारी के चलते व जनकल्याण के लिए जीवनरक्षक दवाइयों की 500 किट एसडीएम शाहपुर को सौंपी गई है।

उन्होंने कहा आगामी भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बीते कुछ समय से जिला कांगड़ा सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोगों की सतर्कता से इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस लिए सभी सतर्क रहें व नियमों की पालना करें। सभी सतर्क रहेंगे व नियमों की पालना करेंगे तो कोरोना का यह भयानक चक्र टूट जाएगा और सभी पहले जैसे हंसी खुशी के साथ रह सकेंगे।

एसडीएम शाहपुर के बोल

एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल ने कहा कि यह जीवन रक्षक दवाइयां कोविड़ मरीजों को दी जाएगी।साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जी एस पठानिया व कार्यकारिणी निदेशक बी एस पठानिया तथा समस्त द्रोणाचार्य परिवार का इस नेक कार्य के लिए आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...